जांजगीर/चांपा : जिला जेल में एक कैदी ने रविवार को आत्महत्या कर जान दे दी है। हाल ही में उसे 20 साल के कैद की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से वह काफी दुखी थी, उसने एक सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली।
कैदी द्वारा आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फिर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। यहां से कैदी के शव को उसके परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक कैदी 24 वर्षीय बनवारी लाल कश्यप था। वह ग्राम खैरा का रहने वाला था। उसे 5 अप्रैल को न्यायालय ने एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के लिए 20 साल की सजा सुनाई थी।
सुसाइड नोट में लिखा : “मुझे फंसाया गया है।”
बनवारी को एक नाबालिग लड़की से प्रेम था। दोनों एक दूसरे से इतना प्यार करते थे कि वे भागकर लखनऊ जाकर छः महीने तक एक साथ रहे। फिर इसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो वह समझा बुझाकर नाबालिग को वापस ले आये। फिर गांव लौटकर परिजनों के दबाव में नाबालिग ने बनवारी के खिलाफ रेप का केस कर दिया। यह बात उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा है।
