छत्तीसगढ राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की सम्पूर्ण कार्यकारणी भंग

प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गये राकेश सिंह बैस

 

राकेश सिंह पर पद के दुरूपयोग के गंभीर आरोप

रायपुर hct : मजदूरों के हित में सदैव आवाज उठाने वाले संगठन राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की छत्तीसगढ़ की वर्तमान कार्यकारणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। intuc के छत्तीसगढ़ राज्य के इंटक एवं युवा इंटक की कार्यकारणी को भंग कर दिया है।

New Delhi में केन्द्रीय पदाधिकारियों की आपात बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश की कार्यकारणी को लेकर गंभीर चर्चा हुई। सूत्र बताते हैं कि राज्य में कार्यरत इंटक संगठन के कार्यप्रणाली और कुछ जिम्मेदारों के विरुद्ध कई गंभीर अनियमितता के आरोप राष्ट्रीय कार्यकारणी को समय-समय पर मिलते रहे हैं।

केन्द्रीय पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ की कार्यकारणी के संबंध में संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया की प्रदेश कार्यकारणी निष्क्रिय हो गई है। संगठन का मुख्य उद्देश्य मजदूरों के हित के लिए किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया जा रहा है।

राकेश सिंह बैस

प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह बैस द्वारा लगातार मनमानी कर संगठन के उच्च पदाधिकारियों की उपेक्षा कर रहे है और संगठन की छवि धूमिल कर रहे है तो कुछ स्वयंभू इंटक के प्रदेश प्रभारी बने घूम रहे है।

यह सब ज्ञात होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से छतीसगढ़ प्रदेश की सम्पूर्ण कार्यकारणी को भंग करने का निर्णय लिया। साथ ही आदेश यह भी जारी किया गया है कि कोई व्यक्ति स्वयंभू इंटक का पदाधिकारी बनके संगठन की छवि को धूमिल करने का कार्य करता है तो उसके खिलाफ तत्काल न्यायोचित कार्यवाही की जाएगी।

उक्त जानकारी इंटक के राष्ट्रीय सचिव एवं छतीसगढ़ प्रभारी गोपाल कृष्ण त्रिपाठी ने दी।

https://chat.whatsapp.com/F36NsaWtg7WC6t0TjEZlZD
Group

About Post Author

One thought on “छत्तीसगढ राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की सम्पूर्ण कार्यकारणी भंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *