
महासमुंद hct : स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, सरायपाली के छात्राओं ने एक शिक्षक पर बैड टच एवं गाली गलौज का गंभीर आरोप लगाते हुए हस्ताक्षर युक्त एक लिखित शिकायत पत्र प्राचार्य पी के ग्वाल सौंपा गया है। स्कूल के प्राचार्य ने इसकी जानकारी शिक्षा विभाग को दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वाकांक्षी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल सरायपाली की छात्राओं ने एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विगत 30 नवंबर को प्राचार्य पी के ग्वाल को एक हस्ताक्षर युक्त शिकायत पत्र लिखकर छात्राओं ने इस बात का खुलासा किया है। स्कूल के प्राचार्य ने छात्राओं की ओर से मिले पत्र की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी की ओर भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मामले की पड़ताल किए जाने की जानकारी मिली है लेकिन अब तक मामला दर्ज नहीं किया जा सका है।
उक्त मामले में जिला शिक्षा अधिकारी एस चंद्रसेन का कहना है कि, शिकायत मिलते ही हमने जांच शुरू कर दी है। आरोपी शिक्षक को स्कूल से हटाकर दूसरे स्कूल में व्यवस्था किया गया है जांच खत्म होते ही एक्शन लेंगे।
प्राचार्य श्री पी के ग्वाल ने बताया कि महासमुन्द की टीम द्वारा जांच प्रकरण लिया गया है जिसका अभी तक कोई पुष्ट जानकारी नही है।

The point of view of your article has taught me a lot, and I already know how to improve the paper on gate.oi, thank you. https://www.gate.io/ru/signup/XwNAU