दुर्ग : *इस्पात नगरी भिलाई में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सगा फूफा दो सगी बहनों की इज्जत लूटता था। जब उन्होंने पिता को ये सच्चाई बताई तो वो अपनी ही बेटियों को नशे की दवा देता था और रात भर उनके साथ छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने आरोपी पिता और फूफा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बलात्कार, दैहिक शोषण और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ये पूरा मामला भिलाई के जामूल का है।
पुलिस को दिए बयान में हुआ खुलासा
सूत्र : गौतम नगर निवासी एक 49 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 15 साल और 21 साल की बेटियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट खुर्सीपार थाने में दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 25 अक्टूबर 2022 से उसकी बेटियों का कहीं पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों लड़कियां रायपुर में पाई गई। वो वहां किराए का कमरा लेकर रह रही थीं और वहीं काम भी खोजा था।
पुलिस ने जब दोनों लड़कियों को घर से भागने का कारण पूछा तो दोनों रोने लगी। उन्होंने कहा कि वो अपने पिता और फूफा के अत्याचारों से तंग आकर भागी थीं। फूफा उनकी इज्जत लूटता था तो वहीं पिता उन्हें अपने साथ सुलाता था और रात भर उनके साथ छेड़छाड़ करता था।
पुलिस के मुताबिक भागी लड़कियों में एक 15 साल की और एक 21 साल की लड़की है, दोनों सगी बहनें है। उन्होंने बनाया कि उनकी मां मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पिता कारपेंटर का काम करता है। वह जहां पढ़ती हैं वहीं उनकी बुआ का घर है। 27 अगस्त 2022 को दोपहर 02 बजे बड़ी बहन स्कूल से लंच की छुट्टी होने पर बुआ के घर गई थी।
उस समय बुआ घर पर नहीं थी। फूफा घर पर अकेला था। उसने उसके साथ छेड़छाड़ की ओर धमकी दिया कि यदि वो किसी से कुछ बताएगी तो वो उसकी बुआ को घर से निकाल देगा। इसके बाद अगले दिन फिर फूफा ने लड़की को बुलाया और उसकी इज्जत लूट ली। लड़की रोते हुए घर पहुंची और पूरी बात अपने पिता को बताई, पिता ने उसे डांटकर चुप करा दिया। इसके बाद पिता भी उनके साथ गंदी हरकत करने लगा।
