*सुनीता साहू।
बालोद। जिला के गुरुर ब्लॉक के ग्राम पेवरो में बायर क्रॉप साइंस ने किसान संगोष्ठी का आयोजन किया था, कंपनी के जिला अधिकारी आकाश दुबे की अगुवाई में नागेश्वर साहू (सुपरवाइजर) के नेतृत्व में खिलेश्वर साहू, ओमप्रकाश, संतोष धर साहू ( सभी फील्ड अफसर) और नोहर साहू (BLF) के साथ ग्राम घोघोपुरी, भनपुरी, रमतरा, भरदा, के किसानों ने हिस्सा लिया।
उक्त संगोष्ठी में कम्पनी के उत्पाद बायर क्रॉप AZ8433DT एवम Dhani DT रक्षक के विशेषताओं के बारे में किसानों को जानकारी उपलब्ध कराई गई कि अधिक उत्पादन और कम कीटनाशक के खर्च में ज्यादा मुनाफा देने वाला किसानों के लिए यह वरदान धान बीज है।
संगोष्ठी स्थल को धान के बालियों से झोपडी बनाकर आकर्षक स्वरुप दिया गया था जहाँ ग्राम पेवरो के अतिरिक्त ग्राम घोघोपुरी, भनपुरी, रमतरा, भरदा के लगभग 500 किसानों की उपस्थिति रही। बता दें कि इस संगोष्ठी में दी गई जानकारी से किसान बेहद प्रभावित लगे और उनके द्वारा कम्पनी के उत्पाद को बहुत पसंद किया गया।