हर घर तिरंगा अभियान के तहत ,सर्व धर्म तिरंगा यात्रा का नगर भ्रमण

गरियाबंद। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत पालिका अध्यक्ष गफ्फार मेमन के नेतृत्व आज सर्व धर्म तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर के गायत्री मंदिर से प्रारम्भ इस यात्रा में नगर के गणमान्य नागरिक , पालिका कर्मी सहित सभी धर्म के लोग सम्मिलित हुये। यात्रा का उद्देश्य बताते हुये पालिका अध्यक्ष गप्फु मेमन ने कहा कि 13 से पंद्रह अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है , यात्रा के दौरान उन्होंने नगर के सभी व्यवसायियों नागरिकों से घर घर तिरंगा फहराने की अपील की , साथ ही बड़ी संख्या में तिरंगे झंडे का वितरण किया।

गायत्री मंदिर से प्रारम्भ हुयी इस यात्रा में पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटके पार्षद आसिफ मेमन ज्योति साहनी नीतू देवदास श्रीमती प्रतिभा पटेल रितिक सिन्हा टिंकू ठाकुर के अतिरिक्त सरदार बलदेव सिंह हुंदल ,सुन्नी हल्फ़ी मुस्लिम जमात के सदर अब्दुल कय्यूम ,पास्टर मुकुंद पाल, व्यवसायी सेवा गुप्ता , मुकुंद कुटारे , पालिका कर्मी पुरुषोत्तम चंद्राकर अश्वनी वर्मा तथा बड़ी संख्या में नगर के नागरिक गण सम्मिलित हुये। यात्रा का समापन तिरंगा चौक में हुआ, जहां पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटके द्वारा सभी नागरिकों के प्रति आभार प्रगट किया गया।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *