32 से 33 हाथियों का सिकासेर दल
गरियाबंद। जिले के मैनपुर फॉरेस्ट रेंज अंतर्गत हाथी दल की उपस्थिति दर्ज की गई है। 32 से 33 की संख्या वाले इस दल को सिकासेर दल का नाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार इस हाथी दल से अब तक किसी प्रकार का नुकसान नही हुआ है। वन विभाग अलर्ट मोड पर है। वन परिसर देहारगुड़ा के ग्राम सिंहार , छिन्दोला , लुठापारा , खोलापारा , धोबिपारा ,बोड़ापाला , जरनडीह , कुहलीबेडा , लेडिबहार , फरसरा , दबनाई , धवलपुर , देहारगुड़ा , गिरहोला , गौरघाट , गोपालपुर , कोदो भाट , साल्हेभाट ,छुईया , भटगांव इत्यादि में मुनादी करा दी गई है।
विभाग द्वारा हाथी मित्र दल प्रमुख ऊधो ध्रुव 8827006496 , दल सहायक साहेबलाल बंजारे 626043140 हाथी मित्र / कैम्पिंग लीडर ,ससवन 9770692871 का मोबाईल नंबर जारी किया गया है।