३६गढ़ : बलात्कार के बाद जघन्य हत्या, आरोपी गिरफ्तार।

जांजगीर–चांपा hct डेस्क : छत्तीसगढ़ राज्य के दूसरे जुड़वां शहर जांजगीर-चांपा में एक 55 साल की अधेड़ महिला से निर्भया जैसी नृशंस हत्या कर दी गई। उक्त महिला से पहले दुष्कर्म किया गया, फिर उसके गुप्तांग में तवे का मूठ डाल दिया गया; उसके गले और छाती को पैरों से रौंदा गया, जिसके कारण महिला की हडि्डयां टूट गईं, फेफड़े फट गए और महिला की मौत हो गई।

अकलतरा थाना क्षेत्र के वार्ड-2 निवासी, 55 साल की महिला के पति की करीब 3 साल पहले मौत हो गई थी। उसका कोई बच्चा भी नहीं था। महिला घर में अकेले ही रहती थी और दूसरों के घरों में काम करती थी। रविवार सुबह जब काफी देर तक महिला घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसी उसे देखने के लिए पहुंचे। वहां अंदर कमरे के दरवाजे के पास ही महिला का अर्धनग्न लाश पड़ी हुई थी।

अकलतरा के एक ढाबे से पकड़ा गया बदमाश

दुष्कर्म और जघन्य हत्या को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम बनाई। जांच के दौरान पता चला कि निगरानी बदमाश सूरज भोई को घटना वाले दिन क्षेत्र में देखा गया था। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ घंटों बाद ही आरोपी को अकलतरा के एक ढाबे से हिरासत में ले लिया। पहले ताे वह मना करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने महिला से दुष्कर्म और हत्या करने की बात कबूल कर ली।

महिला को अकेले देख घर में घुसा था आरोपी

आरोपी सूरज ने पुलिस को बताया कि 2 जुलाई की रात वह पोड़ीभांठा में घूम रहा था, तभी उसे एक मकान का दरवाजा खुला दिखाई दिया। वहां एक महिला अकेले सोई हुई थी। बदनियती से पहले वह अंदर घुस गया और डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। वह दोबारा भी दुष्कर्म करना चाहता था, लेकिन तब तक महिला उसके चंगुल से छूटी और बाहर आकर चिल्लाने का प्रयास करने लगी। इस पर आरोपी ने महिला के बाल पकड़कर उसे अंदर खींच लिया।

छाती पर चढ़कर गला दबाया, नहीं मरी तो पैर से कुचला

आरोपी ने महिला को जमीन पर पटक दिया और घर में रखे तवे से उस पर वार किया। महिला दर्द से छटपटाने लगी तो उसकी छाती पर चढ़ गया और उसके गले को हाथ से दबा दिया। इसके बाद भी महिला बचने का प्रयास करती रही। इस पर आरोपी ने छटपटा रही महिला के गले पर पैर रख दिया और उसे दबा दिया, जिसके कारण महिला की मौत हो गई। इसके बाद महिला के हाथ में पहनी चांदी की चूड़ियां निकाल लीं और वहां से भाग निकला।

आधा दर्जन वारदातों में जा चुका है जेल

लखेश केंवट, थाना प्रभारी ने बताया कि; आरोपी सूरज भोई निगरानी बदमाश है। इससे पहले भी वह आधा दर्जन से ज्यादा बार अलग-अलग अपराधों में जेल जा चुका है। आरोपी जब भी जेल से छूटकर आता है, नए अपराध की रणनीति बनाता और उसे अंजाम देने के बाद कु

सकेj ही ओह हाईo छ दिन ऐश करता था। फिर दुबारा उसी क्षेत्र में लौटकर अपराध करने लगता था। इसी सिलसिले में वह कई दफा जेल जा चुका है। 

उक्त हत्याकांड को लेकर गुण्डरदेही निवासी महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता को लेकर प्रेरक प्रवक्ता सह समाजसेविका श्रीमती कविता गेंडरे ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि –

“समाज में महिलाओं के साथ आए दिन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है इस अमानवीय कृत्य का घोर विरोध किया जाना चाहिए। मै इसकी निंदा करती हूं और माननीय न्यायालय से आग्रह करती हूं कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दे।”

साभार : rashtrbodh.com

whatsapp group

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *