हवस के इस शैतान ने पहले महिला को घसीट कर ले गया। उनके साथ दुष्कर्म किया और बाद उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड दी। हैवानियत की यह दास्तां देश के किसी अन्य राज्य से नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के जांजगीर चांपा जिला से सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से जंगल में लगी आग की भांति फ़ैल रहीं है।
जांजगीर-चांपा hct desk : छत्तीसगढ़ में मानसिक रूप से दिव्यांग एक महिला के साथ यह दरिंदगी प्रदेश के जांजगीर-चांपा में जिला में घटित हुई है। जानकारी मिली है कि महिला की मौत हो चुकी है। इस भयानक वारदात की हकीकत जानकर यहां हर कोई दंग है।
दरअसल बुधवार को यहां सड़क पर एक महिला बेहद ही बुरी अवस्था में सड़क पर मिली थीं। उनके शरीर पर कई चोट के गहरे निशान थे। स्थानीय लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
58 साल की इस बुजुर्ग महिला की मौत को पुलिस ने शुरू में एक हादसा मानकर शव परिक्षण post mortem के लिए भेजा गया। शवपरीक्षा प्रतिवेदन post mortem report में महिला के साथ दरिंदगी Cruelty का खुलासा हुआ। चिकित्सकों doctor ने बताया कि महिला के साथ ना सिर्फ बेरहमी के साथ मारपीट की गई है बल्कि उनके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात heinous crime like rape को भी अंजाम दिया गया है।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी
इसके बाद पुलिस ने अपने जांच की दिशा में बदलाव करते हुए इलाके के कई सीसीटीवी CCTV फुटेज खंगाले। एक फुटेज में एक शख्स इस बुजुर्ग महिला को घसीट कर ले जाता हुआ नजर आया। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से युवक के बारे में जानकारी जुटाई। जल्द ही खुलासा हुआ कि युवक का नाम किशन यादव है।
किशन ने सुनाई हैवानियत की कहानी
पुलिस ने जल्दी ही किशन यादव की तलाश शुरू की और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद किशन यादव ने पुलिस को जो हैवानियत की कहानी सुनाई उसे सुनकर वो भी दंग रह गए। किशन ने पुलिस को बताया कि वो जबरन मानसिक रुप से दिव्यांग महिला को खींचकर अपने साथ ले गया और सुनसान जगह पर उनके साथ दुष्कर्म किया।
किशन के मुताबिक जब महिला ने उसका विरोध किया और उसे धक्का दिया तो उसने लोहे की रॉड महिला के प्राइवेट पार्ट में घुसेड़ दी। लेकिन इतने पर भी किशन की हैवानियत खत्म नहीं हुई। उसने महिला की लात-घूसों से पिटाई की और फिर सिर पर पत्थर पटक दिया। उसने पुलिस को बताया कि महिला विरोध कर रही थी इसलिए उसने उनकी हत्या कर दी। बहरहाल अब किशन यादव कानून की गिरफ्त में है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
