सुविधा और सुंदरता के दो विकास कार्यों का लोकार्पण : नगरवासियों ने व्यक्त किया हर्ष
गरियाबंद। शनिवार दुर्गाष्टमी तथा पवित्र रमजान माह के मौके पर पालिका अध्यक्ष गफ्फार मेमन द्वारा दो संतुलित व सुविधापूर्ण विकासकार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें पहला कार्य , नगर के तिरंगा चौक पर हाई मस्क लाइट की सुविधा नागरिकों को दी गई। शनिवार शाम पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में इसका उद्धघाटन किया। इस हाई मास्क लाइट की जगमग रोशनी से ना केवल नगर की सुंदरता में वृद्धि हुई बल्कि नागरिकों को उच्च स्तर की सुविधा भी प्राप्त हुई है। अब तिरंगा चौक रोशनी से जगमगा रहा है। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि इस हाई मस्क लाइट में ऑटोमेटिक टाइमर सेंटिंग की सुविधा है , शाम होते ही इसकी लाइटे स्वतः जल उठेंगी और सुबह साढ़े पांच बजे तक बंद हो जायेंगी।
शनिवार 9 अप्रैल की शाम को ही पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने नगर वार्ड नं 12 में वाटर फाउंटेन का उद्घाटन कर लोकार्पित किया। इस वाटर फाउंटेन से जहाँ एक ओर इस वार्ड की सुंदरता में वृद्धि होगी वही दूसरी ओर इस भरी गर्मी में इसके आस पास नागरिकों राहत महशुस होगी।
वार्ड नं 12 में वाटर फाउंटेन के उदघाटन के पूर्व वार्ड वासियों ने गफ्फु मेमन का जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। गफ्फार मेमन ने अपने अभिभाषण में कहा कि नगर का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने वार्ड नं 12 के लिये 5 लाख रुपयों के अन्य विकास कार्यों की घोषणा की। इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटके , सभापति आशिफ मेमन , पार्षद रितिक सिन्हा , ज्योति साहनी , नीतू देवदास , पद्मा यादव , विष्णु मरकाम , विमला साहू , देवकरण मरकाम , एल्डरमैन रमेश मेश्राम , मुकेश रामटेके , बाबा सोनी, ओम राठौर छगन यादव किरीट ठक्कर लेखराम पटेल आशीष सिन्हा बोधन सिन्हा पुनाराम यादव निकेश सिन्हा माधव सिन्हा टीकम सिन्हा पप्पू सिन्हा टायसन सिन्हा आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।