गरियाबंद। गत दिवस 30 नवम्बर 2021 को फायर बिग्रेड वाहन से लम्बुधर पिता चेतन राम उम्र 17 वर्ष ग्राम कदलीमुड़ा दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-देवभोग में किया गया था। प्राथमिक उपचार के पश्चात उच्चस्तरीय उपचार के लिए 108 वाहन से हायर सेंटर रिफर किया गया था। परिजनों के द्वारा 01 दिसम्बर 2021 को वी.केयर सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया था, मरीज का आयुष्मान कार्ड बना हुआ है, मरीज का उपचार आयुष्मान कार्ड से हुआ है।
लम्बुधर को दाहिने जांघ एवं दाहिने बांह (दाहिने थाई एवं दाहिने फारआर्म में) फैक्चर था एवं फैसियल बोर्न में फैक्चर था और फैसियल इंजूरी था (सर्जिकल प्रोसिजर)। राइट फिमर इंटरलॉकिंग, राइट रेडियस प्लेटिंग, मैक्जीलो फैसियल सर्जरी के पश्चात लम्बुधर को 07 दिसम्बर 2021 को वी. केयर सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल रायपुर से डिस्चार्ज किया था, 05 दिन बाद मरीज फॉलोअप के लिए गया था, पुनः 17 जनवरी 2022 को दूसरी बार फॉलोअप के लिए गये थे, तीसरी बार फॉलोअप 18 फरवरी 2022 को हुआ है।
23 जनवरी 2022 को खंड चिकित्सा अधिकारी एवं देवभोग के डॉक्टरों की टीम द्वारा घर जाकर मरीज का जाँच किया गया था, एवं मरीज को विथ सपोट चलने की सलाह दी गई है, और वॉकर उपलब्ध कराया गया है, तीसरी बार फॉलोअप में जाने के लिए एम्बुलेंस सुविधा प्रदान किया गया है। विभाग द्वारा लंबुधर को आवश्यकता पड़ने पर फिजियोथैरेपी एवं अन्य सुविधा प्रदान की जायेगी, मरीज की स्थिति अभी सामान्य है।
