मिलर्स को 13 लाख 67 हजार 693 क्विंटल धान जारी
गरियाबंद। जिले के 82 धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। आज तक 32 लाख 70 हजार 449 क्विंटल धान की खरीदी कर ली गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य में धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स को भी उठाव के निर्देश दिये गये हैं। जिले में अब तक 13 लाख 67 हजार 693 क्विंटल धान का उठाव मिलर्स द्वारा कर लिया गया है।
खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति के तहत जिले में 82 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक मोटा धान 19 लाख 57 हजार 575 क्विंटल, पतला धान 2 लाख 40 हजार 83 क्विंटल एवं सरना 10 लाख 72 हजार 790 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।