सुश्री नम्रता गांधी कलेक्टर गरियाबंद पदस्थ, निलेश कुमार क्षीरसागर महासमुंद कलेक्टर होंगे।

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी एक आदेश के तहत 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जारी आदेश के अनुसार गरियाबंद कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर अब महासमुंद कलेक्टर होंगे। उनके स्थान पर 2013 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी को कलेक्टर गरियाबंद पदस्थ किया गया है।
सुश्री गांधी अब तक गौरेला – पेंड्रा – मरवाही जिले में पदस्थ थी। इसी तारतम्य में सीईओ जिला पंचायत गरियाबंद के पद पर श्रीमति रोक्तिमा यादव को पदस्थ किया गया है। श्रीमती रोक्तिमा यादव इससे पूर्व जिले में डिप्टी कलेक्टर के पद पर अपनी सेवायें दे चुकी है।
