
जशपुर जिले के फरसाबहार एसडीएम शबाब खान के नेतृत्व में किये गए कार्यवाही में 120 बोरा अवैध धान जब्त करने में प्रशासन के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बताया जा रहा है कलेक्टर रितेश अग्रवाल के निर्देश पर अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही के लिए फरसाबहार में स्थानीय प्रशासन लगातार कार्यवाही कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार चंद मिनटों पूर्व फरसाबहार के एस डी एम शबाब खान को सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर में धान का अवैध परिवहन किया जा रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल एसडीएम शबाब खान, लिपिक शरद कश्यप सहायक ग्रेड 2, केदारनाथ सिंघी ग्रेड 3 मौके पर पहुंचे, यहाँ वाहन क्रमांक Cg 14 e 2350 ट्रैक्टर मे 120 बोरी धान लोड पाया, जिस पर आवश्यक दस्तावेज का मांग चालक से किया गया लेकिन आवश्यक जानकारी व दस्तावेज उपलब्ध करा पाने में अक्षमता जाहिर करने पर अवैध परिवहन की आशंका पर कार्यवाही करते हुए धान जप्त किया गया है।
बताया जा रहा है जिस व्यक्ति से धान जब्त किया गया उस किसान का नाम अजीत टोपो है और यह धान देवमणि महाराज साजबहार का होना बताया गया है। धान की जब्ती कर प्रशासन मामले की जाँच व कार्यवाही में जुट गई है।
