गरियाबंद जिले में 10 नवीन राजस्व निरीक्षक मंडल।

पूर्व के 12 के साथ अब हुए कुल 26 राजस्व निरीक्षक मंडल।

गरियाबंद (hct)। जिले में 10 नवीन राजस्व निरीक्षक मंडल स्वीकृत किये गये है। पूर्व के 12 के साथ अब जिले में कुल 26 राजस्व निरीक्षक मंडल हो गये हैं।

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने भू-राजस्व संहिता 1959 के वैधानिक प्रावधानों में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के पांच तहसीलों में प्रशासनिक दृष्टिकोण से युक्तिकरण के तहत राजस्व निरीक्षक के कुल स्वीकृत पद 26 के विरूद्ध 10 नवीन राजस्व निरीक्षक मंडल का सृजन करते हुए पूर्व में स्वीकृत 12 राजस्व निरीक्षक मंडल के साथ समायोजित किया है।

कलेक्टर के आदेशानुसार गरियाबंद तहसील अंतर्गत नवीन राजस्व निरीक्षक मंडल सड़क परसुली, पीपरछेड़ी कला व जोबा, पूर्व में स्वीकृत 2 राजस्व निरीक्षक मंडल के साथ अब 5 राजस्व निरीक्षक मंडल, राजिम तहसील अंतर्गत नवीन राजस्व निरीक्षक मंडल जामगांव, बासीन व पूर्व में स्वीकृत 3 राजस्व निरीक्षक मंडल के साथ अब 5 राजस्व निरीक्षक मंडल, छुरा तहसील अंतर्गत नवीन राजस्व निरीक्षक मंडल रसेला व पूर्व में स्वीकृत 3 राजस्व निरीक्षक मंडल के साथ अब 4 राजस्व निरीक्षक मंडल, मैनपुर तहसील अंतर्गत नवीन राजस्व निरीक्षक मंडल शोभा, खोखमा, गोहरापदर व पूर्व में स्वीकृत 2 राजस्व निरीक्षक मंडल के साथ अब 5 राजस्व निरीक्षक मंडल। इसी प्रकार देवभोग तहसील अंतर्गत नवीन राजस्व निरीक्षक मंडल मोखागुड़ा व पूर्व में स्वीकृत 2 राजस्व निरीक्षक मंडल के साथ अब 3 राजस्व निरीक्षक मंडल हो गये है। इसके अलावा भू-अभिलेख शाखा में 4 राजस्व निरीक्षक पद के साथ जिले में 26 राजस्व निरीक्षक मंडल हो गये है।

whatsapp group

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *