किसानों को 2 लाख 71 हजार रुपये की होगी वापसी
अनिश्चित कालीन धरना के पांचवे दिन अधिकारियों ने की किसानों के साथ बैठक
राजिम (गरियाबंद) hct। जिला अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बेलटुकरी में किसानों से अधिक धान तौल का मामला सामने आया था। हमारे न्यूज पोर्टल हाइवे क्राइम टाइम द्वारा इस खबर का प्रसारण प्रमुखता से किया गया था। ग्राम किरवई के किसान देवलाल की सजगता से बेलटुकरी धान उपार्जन केंद्र में तौल मशीन में गड़बड़ी का खुलासा हुआ था। जिसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं किसानों द्वारा अपने स्तर पर जांच की गई तथा फड़ प्रभारी खेलावन साहू द्वारा तौल मशीन में गड़बड़ी कर प्रति कट्टा 800 ग्राम से अधिक धान तौलने का आरोप लगाया गया।
प्रभावित किसान 23 दिसम्बर से उपार्जन केंद्र बेलटुकरी के सामने फड़ प्रभारी को बर्खास्त करने व अधिक तौला हुआ धान वापस करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गये थे। इस मामले को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (रा) अविनाश भोई के निर्देश पर सहकारिता खाद्य और नाप तौल विभाग के अधिकारियों, किसानों तथा जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्टेक लगे बोरों की जांच की गई तथा अधिक धान तौल होना पाया गया।
24 हजार क्विंटल धान की खरीदी हुई
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस खरीदी केंद्र में 1 दिसम्बर 2021 से 21 दिसम्बर 2021 तक करीब 24 हजार क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य में धान खरीदी हुई है। जिसमे से 15 हजार क्विंटल धान का परिवहन हुआ है। जिसका राइस मिलर्स द्वारा उठाव किया गया है। पीड़ित किसान गुरुवार 23 दिसम्बर से धान वापस करने और जिम्मेदार फड़ प्रभारी खेलावन साहू को बर्खास्त करने की मांग को लेकर खरीदी केंद्र के मुख्य द्वार पर अनिश्चित कालीन धरना दे रहे थे और धान उठाव रोक रखे थे।
पांच दिनों तक चला धरना
धरना के पांचवे दिन अनुविभागीय अधिकारी अविनाश भोई के मार्गदर्शन में सहायक पंजीयक अवधेश कुमार मिश्रा, जिला नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा, खाद्य निरीक्षक श्रीमती सोनाली ठाकुर, सहकारिता अधिकारी मोहित गरड़िया, जिला सहकारी बैंक प्रबंधक बी आर ध्रुव, नोडल कोमल राम साहू द्वारा जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू के विशेष उपस्थिति में धरनारत किसानों के बीच बैठक कर अधिकारियों ने किसानों की मांगों को मानते हुये 140 क्विंटल धान 1 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक धान विक्रय किये किसानों को 12 जनवरी 2022 तक वापस करने का निर्णय लिया और धरना समाप्ति की घोषणा की गई।
659 किसानों को 140 क्विंटल 271600 रुपये मूल्य का धान होगा वापस
किसानों ने आरोप लगाया था कि बेलटुकरी फड़ प्रभारी खेलावन साहू द्वारा तौल मशीन में छेड़खानी कर धान खरीदी केंद्र बेलटुकरी में किसानों से अधिक तौल कर धान लिया गया। जिसकी जांच की गई और अधिकारियों के जांच प्रतिवेदन के आधार पर औसतन 226 ग्राम प्रति बोरा अतिरिक्त धान तौल होना पाया गया। इस प्रकार जांच दिनाँक 21 दिसम्बर तक कुल 24460 क्विंटल खरीदी में 140 क्विंटल अधिक धान लिया गया है। अब 659 किसानों को 2 लाख 71 हजार 600 रुपये मूल्य का धान 12 जनवरी 2022 तक वापस किया जायेगा। इसके लिए सहायक पंजीयक अवधेश कुमार मिश्रा द्वारा नोडल अधिकारी कोमल साहू को अधिकृत किया गया है।
धरना स्थल में अधिकारियों के साथ बैठक में बेलटुकरी, किरवई, भैंसातरा, लफन्दी के किसान तेजराम विद्रोही, मनोज कुमार, इंदल राम, धनीराम साहू, भुनेश्वर साहू, हीराराम साहू, कृष्णा साहू, शंकर लाल साहू, टानिक राम, अजित कुमार, सावंतराम, माधोराम, बुधुराम, देवलाल साहू, जगदीश राम साहू, नेतराम साहू, छन्नूलाल साहू, भरोसाराम, गणेशराम, कृष्ण कुमार, हिरामन साहू, कामदेव, अंजोरी, दुबेलाल, हीराराम, भुनेश्वर, हरिश्चन्द साहू, हिच्छाराम, लोकनाथ, प्रकाश, टोमनलाल, पतिराम, नोहरित राम, मेघनाथ तारक, लेखराम साहू, लोमुन ध्रुव, ईश्वर साहू, कामता साहू, नारायण साहू, नंदकुमार, कांशीराम, गोपीराम, गिरीश कुमार, चोवाराम, अर्जुन, केजुराम, भुवन साहू, घनश्याम, गेंदलाल, जयकुमार, भोलाराम, कुबेरराम, सुदामा, नरेश, ढेलुराम आदि उपस्थित रहे।
