रायपुर (hct)। सभी 6 नगर पंचायतों में बंफर जीत हासिल करने के बाद अधिकतर नगर पालिका में भी कांग्रेस ने जीत हासिल की है। सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
वहीं जामुल नगर पालिका में भाजपा ने जीत दर्ज की है, हांलाकि भाजपा ने भी पूर्ण बहुमत हासिल नहीं किया है।
खैरागढ़ नगर पालिका में भाजपा—कांग्रेस दोनो ही पार्टी के 10—10 प्रत्याशी जीते है। वहीं नगर निगम भिलाई और रिसाली में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है। वहीं चरौदा और बीरगांव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है।
