नगर पंचायत मगरलोड पार्षद उपचुनाव में कांग्रेस के सुरेश साहू विजय।

नगर पंचायत मगरलोड वार्ड क्रमांक 11 के उपचुनाव का मतगणना शुरू नगर पंचायत के सभा हाल में हो रहा है मतगणना भाजपा-कांग्रेस की कार्यकर्ता मतगणना स्थल के बाहर भारी भीड़

*टोमन लाल सिन्हा।

मगरलोड (धमतरी)। नगर पंचायत मगरलोड वार्ड क्रमांक 11 के उपचुनाव का मतगणना नगर पंचायत के सभा हाल हुआ। भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मतगणना स्थल पर भारी भीड़ लगी रही वही मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस जवानों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई थी।

सुरेश साहू 38 वोट से विजय घोषित हुए।
कांग्रेसियों में जश्न का माहौल विजय जुलूस की तैयारी।

मतगणना पूर्ण होने के बाद कांग्रेस के सुरेश साहू को विजय घोषित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जीत की खुशी में जश्न मनाना शुरू हो गया है। कांग्रेस के सुरेश साहू 139 एवं भाजपा के देवराज देवांगन 101 वोट प्राप्त किया नोटा मे 1 मत प्राप्त हुआ।

whatsapp group

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *