15 साल की लड़की को लेकर भागा 18 साल का लड़का
जांजगीर-चाम्पा (hct – desk)। अपहरण एवं बलात्कार के 18 साल के आरोपी को पुलिस ने झारखंड बार्डर से गिरफ्तार किया है। मामला नगरदा थाना क्षेत्र का है। आरोपी लड़के पर 15 साल की लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को साइबर सेल की मदद से ट्रेस किया। लड़की करीब एक सप्ताह पहले घर से गायब हो थी। इसके बाद परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया था। लड़का और लड़की दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। लड़की का मेडिकल कराने के साथ ही बयान लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो में मामला दर्ज किया है।
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक नाबालिक युवती बिना बताये कही चली गई। इस रिपोर्ट पर थाना नगरदा में गुम इंसान कायम कर बालिका के नाबालिक होने से अप०क्र0 77 / 2021 धारा 363 भादवि० पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान अपहृता एवं आरोपी का जशपुर बॉर्डर झारखंड में पता चला। एसपी प्रशांत ठाकुर एवं एएसपी संजय महदेवा के दिशा – निर्देश एवं एसडीओपी सक्ती मोहम्मद तस्लीम आरिफ के कुशल मार्गदर्शन में तत्काल थाना नगरदा से टीम बनाकर झारखण्ड रवाना किया गया।

अपहृता एवं आरोपी शंकर यादव पिता हीरालाल यादव उम्र 18 वर्ष सभी कुरदा, थाना नगरदा लाकर पूछताछ किया गया। पीड़िता का कथन लेकर मुलाहिजा कराया गया, प्रकरण में पीड़िता के कथन एवं मुलाहिजा के आधार पर धारा 366, 376, 450 भादवि० 4 पोक्सो एक्ट का पाये जाने सें उक्त धारा जोड़ी गई एवं आरोपी से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
