कहीं पार्षद के माथे में तिलक और पाण्डे को दान-दक्षिणा का खेला होबे तो नहीं !
रायपुर hct। भाठागांव के कांग्रेसी पार्षद पर शासकीय भूमि पर बलात कब्जा करने का गंभीर आरोप लगा है। उक्त गंभीर आरोप का शिकायत जिला व राज्य शासन सहित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व राज्यपाल सहित विधायक, सांसद, महापौर व कांग्रेस पदाधिकारियों से भी किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है की पार्षद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित खनिज विकास निगम के अध्यक्ष का धौंस दिखा धमकी देता है। साथ ही कांग्रेस की सरकार होने पर “कुछ भी नहीं कर सकते” का धमकी दे शिकायतकर्ता को प्रताड़ित कर रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार भाठागांव वार्ड निवासी, महेश देवांगन ने वार्ड पार्षद पर शासकीय भूमि पर बलात कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है, शिकायतकर्ता महेश देवांगन के द्वारा किए गए शिकायत पत्र के अनुसार महामाया मंदिर वार्ड क्रमांक 65 की शासकीय भूमि पर भाठागांव पार्षद का बलात कब्जा की कोशिश का मामला उजागर हुआ है।

शिकायतकर्ता ने अपने शिकायत में लिखा है कि; वह बतौर संचालक माँ दुर्गा विद्या मंदिर में विगत 20 वर्षों से शासकीय भूमि खसरा नंबर 605 रकबा 0.154 हेक्टयर पर काबिज है, जिस पर शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन किया जाता रहा है, जिसके आबंटन हेतु शाला प्रबंधन की ओर 2014 में जिलाधीश रायपुर को आवेदन पत्र प्रेषित किया गया था; निर्णय अभी सुरक्षित है। इसी बीच दिनांक 01.09.2021 को भाठागांव पार्षद बनाम भू-माफिया सतनाम पनाग द्वारा उक्त भूमि में बलात कब्जा करने हेतु जेसीबी से खुदाई कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए नगर निगम के वाहनों का दुरूपयोग किया गया। जिसे तत्काल प्रभाव से रोका जाना आवश्यक है।
“अतिशीघ्र“
शिकायतों के बाद भी ज़ोन कमिश्नर पाण्डे की पंडताई का मन्त्र
“भाठागांव में भवन / दुकान निर्माण कार्य प्रगति पर”
महेश देवांगन ने पूछे जाने पर बताया कि; पार्षद सतनाम सिंह पनाग का कहना है कि; उक्त भूमि मेरे द्वारा क्रय की गई है। रजिस्ट्रीशुदा भूमि है जबकि बी-1 खसरा में उक्त भूमि आज भी शासकीय भूमि है। शिकायतकर्ता ने ज्ञापन सौंप मामले की जांच कर कड़ी कार्यवाही करने का मांग किया है। शिकायतकर्ता के द्वारा राज्यपाल छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़,गृह मंत्री छत्तीसगढ़,रायपुर कलेक्टर,सांसद रायपुर,दक्षिण विधायक,महापौर नगर निगम रायपुर, जोन कमिश्नर,कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन को भी ज्ञान सौंप न्याय का गुहार लगाया है।
पार्षद सतनाम सिंह पनाग से उनके मोबाइल नम्बर 9826600025 से उक्ताशय को लेकर जब बात किया गया तो उन्होंने बताया कि महेश देवांगन खुद स्कूल भूमि के नाम पर शासन की भूमि पर काबिज है। जिस जमीन को लेकर महेश देवांगन ने मुझ पर आरोप लगाया है वह किसी असहाय और निःशक्त महिला की जमीन है जिसने मदद के लिए वार्ड पार्षद होने के नाते मुझसे गुहार लगाई थी, जिसके चलते निगम की मदद से उनके कब्जे से मुक्त कराया गया है।
