ChhattisgarhCrime

भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष चिरमिरी, अर्चना राय का निधन।

दीपेन्द्र शर्मा
जिला प्रतिनिधि, कोरिया।

कोरिया। भारतीय जनता पार्टी चिरमिरी महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना राय का आज सुबह लगभग 5:00 बजे निधन हो गया आपको बता दें; कुछ दिन पहले अर्चना राय को मोमबत्ती जलाकर जान से मारने का प्रयास किया गया था तथा लगभग 70% उनका शरीर आग की चपेट में आकर जल चुका था और रायपुर के हॉस्पिटल में उनके इलाज चल रहा था वह 10 से 12 तक हॉस्पिटल में मरणासन्न स्थिति में थी तथा आज उनका निधन हो गया।

बेहतर इलाज के लिए डीकेएस में किया गया था शिफ्ट
डॉ विनय जायसवाल
विधायक

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चिरमिरी की भाजपा नेत्री तथा भाजपा महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष को कैंडल से जलना बताकर उनकी बहन ने लगभग 15 दिन पूर्व कोरिया के जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया था। जहां मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने पहुंचकर पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के डीके हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। इसी दौरान पीडि़ता की बहन ने विधायक को फोन पर बताया था कि दबाव में यह बयान दिलवाया गया था कि अर्चना मोमबत्ती से जली है।

विधायक ने पुलिस को दी जानकारी

विधायक ने इसकी जानकारी कोरिया के पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह को दी थी। जिसके बाद कोरिया पुलिस कप्तान ने एक पुलिस टीम रायपुर के डीके हॉस्पिटल में भाजपा नेत्री अर्चना का बयान लेने के लिए भेजा। जहां कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सामने अर्चना ने बयान दिया कि सुरेश मोहंती ने उसे जलाया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सुरेश मोहंती को गिरफ्तार कर लिया था। (पढ़े : भाजपा महिला मंडल  :  https://highwaycrimetime.in/archives/8264) पुलिस सूत्रों के अनुसार शादी के दबाव की वजह से आरोपी ने भाजपा नेत्री को जला दिया।

तथ्यात्मक खबरों के लिए हमारे Whatsapp Group से जुड़िए 👇🏼

https://chat.whatsapp.com/LZgTx64hN5PCneiUMmPV1q

Back to top button

You cannot copy content of this page