Other Districts

गुरूर जनपद CEO का पंचायतों में औचक निरीक्षण, आवास निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

धानापुरी, मुड़गहन सहित आश्रित गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन के कार्यों का लिया जायजा; अप्रारंभ आवास एक सप्ताह में शुरू करने को कहा

गुरूर {बालोद} hct : जनपद सीईओ पन्ना लाल ध्रुवे ने आवास, जल जीवन मिशन एवं अन्य कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया गया एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया! उक्त निरीक्षण में ग्राम पंचायत धानापुरी, मुड़गहन के आश्रित गांव खैरडिगी, सोंहतरा, बिच्छी बाहरा में आवास के हितग्राहियो से मिलकर चर्चा कर जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देश संबंधितो को दिया गया साथ ही एक सप्ताह के भीतर अप्रारम्भ आवासो को स्टार्ट करने के निर्देश दिए गए, ताकि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो।

जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण

आवास के साथ जल जीवन मिशन के कार्यों का फील्ड स्तर पर क्रियान्वयन का जायजा लिया साथ ही प्राथमिक शाला मुड़गहन मे जाकर बच्चो से मुलाक़ात किया एवं शिक्षक गण से चर्चा कर जर्जर भवन के लिए अतिरिक्त कक्ष का मांग के लिए प्रस्ताव देने एवं VBGRAMG के कार्य योजना मे शामिल करने का आस्वासन दिया गया !

इसे भी पढ़ें >> दुर्गा की महाआरती से जगमगाएगा गुरुर

निरीक्षण में मैदानी अमले को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करते हुए हितग्राहियों के आवास निर्माण में तेजी लाने तथा लंबित कार्यों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

उक्त निरीक्षण मे जनपद पंचायत सीईओ श्री पन्ना लाल ध्रुवे सर, बिहान शाखा से श्री भूपेश लाल भुआर्य सर ADEO, आवास तकनीकी सहायक श्री चंद्रशेखर सिन्हा एवं सरपंच,सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित थें।

Balod pratinidhi
अमीत मंडावी संवाददाता
whatsapp joining link
Join our whatsapp group

Back to top button