Crime

अस्पताल से भागा, गोली चलाने का आरोपित, फिर हुआ हाजिर

जयारोग्‍य अस्‍पताल से भागे आरोपित ने पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया है। आत्‍मसपर्मण करने की पीछे पुलिस के उसके स्‍वजनों पर दवाब बढाना था। पुलिस ने आरोपित के भागने के बाद उसके स्‍वजनों को थाने में बैठा लिया था। इस वजह से आरोपित पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस अब आरोपित से भागने की वजह को लेकर पूछताछ कर रही है।

HighLights

  1. रात में जयारोग्य अस्पताल से भागा था आरोपित
  2. पुलिस ने स्वजन पर दबाव बनाया तो सुबह खुद हाजिर हो गया
  3. पुलिस कर रही है आरोपित से पूछताछ, आखिर क्यों भागा

ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल से भागा आरोपित मोहित सिकरवार सुबह खुद ही लौट आया। वह जब अस्पताल से फरार हुआ तो पुलिस सीधे उसके घर पहुंची। इसके अलावा उसके रिश्तेदारों के घर भी पुलिस पहुंची। जब स्वजन पर दबाव बनाया और मोहित तक खबर पहुंची तो वह खुद हाजिर हो गया। अब पुलिस उसकी अधिकृत गिरफ्तारी करेगी।

पुरानी छावनी क्षेत्र में मोहित सिकरवार और संदीप भदौरिया ने एक-दूसरे पर गोली चलाई थी। दोनों पर पुलिस ने हत्या के प्रयास की एफआइआर दर्ज की थी। दोनों को गोली लगी, इसलिए यह लोग अस्पताल में भर्ती हैं। रात को मोहित पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल से भाग गया।

जब पुलिसकर्मियों को खबर लगी तो हड़कंप मच गया। रात में ही पुरानी छावनी थाना प्रभारी विनय सिंह तोमर फोर्स के साथ यहां पहुंच गए। पुलिस अस्पताल के बाद उसके घर पहुंची। यहां जब स्वजन को थाने लाकर बैठाया तो मोहित सुबह खुद हाजिर हो गया। सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है, आखिर वह अस्पताल से क्यों भागा था।

सीवर समस्या: कांग्रेसियों ने ननि दफ्तर पर धरना दिया

सीवर समस्या के निराकरण के लिए शुक्रवार को क्षेत्रीय जनता के साथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा निगम कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सांकेतिक धरना दिया। धरने से पहले निगम अधिकारियों से समस्या के निराकरण की मांग की। कांग्रेसियों ने धरनास्थल पर मौजूद क्षेत्रीय नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्वालियर विधानसभा की हालत नरक से भी बदतर हो गई है।

यहां के लोगों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष मुनेंद्र भदौरिया, बालकृष्ण राठौर, मनोज राजपूत, रवि कुशवाह, उमेश भदौरिया, सुरेश प्रजापति, शैलू राजावत, जितेंद्र भदौरिया, गौरव दुबे, भीष्म भदौरिया, रामनरेश शर्मा, जितेंद्र प्रजापति, मोनू राठौर, उदय प्रजापति, नीतेश बाथम सहित महिलाएं भी मौजूद रहीं।

किराया न मिलने पर शहरी पीएचसी पर जड़ा ताला

बहोड़ापुर क्षेत्र में किराये के भवन में संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मकान मालिक ने ताला जड़ दिया। ताला जड़ने के पीछे की वजह चार माह से स्वास्थ्य विभाग द्वारा किराया अदा न करना था। मकान मालिक द्वारा ताला लगाए जाने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग तक पहुंची तो संबंधित अधिकारी ने किराया जल्द अदा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ताला खोला गया और स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो सका।

मकान मालिक रमेश बंसल ने बताया कि पिछले चार माह से किराया लंबित चल रहा है। कई बार किराया अदा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसलिए शाम को ताला डाल दिया और सुबह किराया मिलने के आश्वासन के बाद खोल दिया।

Back to top button

You cannot copy content of this page