Chhattisgarh

BIG breaking : रायगढ़ में मिले 2 करोना पॉजिटिव… रायपुर एम्स ले जाने की तैयारी!!

HCT:रायगढ़। लॉक डाउन 4 की शुरुआत आज से हुई। इसी के साथ रायगढ़ जिला के लिए एक बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है। जिसके मुताबिक अब रायगढ़ में भी 2 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह मजदूरों में होना बताया जा रहा है। बीती रात एक दिन में कुल 25 मरीज मिले थे। उसके बाद आज रायगढ़ में 2 मरीज मिलने के बाद प्रदेश में कुल कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 36 हो गई है।


यह वही मजदूर हैं जो अन्य कोरोना संक्रमित प्रदेशों से वापस लौट कर आ रहे थे। इन्हें लैलूंगा के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था एवं इनके ब्लड सैंपल रायपुर एम्स चेक होने के लिए भेजे गए थे। जिसके बाद इनकी रिपोर्ट धनात्मक आई है। फिलहाल इन्हें क्वॉरेंटाइन सेंटर में ही रखा गया है।कुछ समय पश्चात इन्हें रायपुर एम्स शिफ्ट किया जाएगा। यह दोनों मजदूर लैलूंगा के तोलगे व सोनाजोरी गांव के हैं।

लगातार न्यूज़ अपडेट पाने के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से👇👇

https://chat.whatsapp.com/BcdmhaEmskn7GETW6PTXzt

Back to top button

You cannot copy content of this page