Chhattisgarh

Breaking News : सेंट्रल जेल ट्रेनिंग सेंटर में आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

रायपुर। मृतक आरक्षक बिलासपुर से कैदी को ईलाज के लिए रायपुर लेकर आया था, आरक्षक बिलासपुर जेल में पदस्थ था। मृतक आरक्षक के शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भेजा गया है। गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

राजधानी सेंट्रल जेल परिसर के मंदिर के पीछे जेल प्रहरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश देखकर कैदियों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद गंज थाना पुलिस ने शव को बरामद किया है। जानकारी के अनुसार मृतक जेल प्रहरी प्रताप निर्मलकर बिलासपुर जेल में पदस्थ था।

वह यहां बीमार कैदी की देखभाल के लिए रायपुर आया था। ​पिछले एक माह से यहां रह रहा था। वहीं संदिग्ध परिस्थितियों में आज उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक अविवाहित था। वह कवर्धा का रहने वाला था। इधर मौत की खबर मिलते ही परिजनों तत्काल रायपुर पहुंचे। परिजनों ने मौत को लेकर जेल प्रशासन की कार्रवाई पर संदेह जताया। फिलहाल गंज पुलिस ने शव बरामद करने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। सुसाइड नोट नहीं मिलने से पुलिस भी कुछ कह नहीं पा रही है।

https://chat.whatsapp.com/LG7AnYeyxJnCNvRAdKB1bH

 

Back to top button

You cannot copy content of this page