Crime

सतना में घर के बाहर खेल रही चार साल की बालिका को ले गया पड़ोसी, कर रहा था गलत काम

घटना मध्‍य प्रदेश के सतना की है, जहां एक परिवार कुछ समय पहले सिविल लाइन क्षेत्र में किराए से रहने आया था। घटना के समय बालिका घर के बाहर ही खेल रही थी, तभी पड़ोसी 45 वर्षीय चंदन सिंह ने ले गया था। रोने की आवाज सुनकर माता-पिता पहुंचे तो चंदन सिंह भाग निकला।

HIGHLIGHTS

  1. आरोपित खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था।
  2. रोने की आवाज आई तो बालिका के घर वाले दौड़े।
  3. घर वालों को चकमा देकर आरोपित भाग निकला।

सतना(Satna Crime)। सतना में मानवता शर्मसार हो गई। घर के बाहर खेल रही बालिका को पास में रहने वाला पड़ोसी 45 वर्षीय चंदन सिंह खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। दूर से देख रहे स्‍वजन सोचे थोड़ी देर बाद छोड़ जाएगा, लेकिन कुछ देर बाद ही बालिका के कुछ अलग से रोने की आवाज आई तो बालिका के घर वाले दौड़े। पड़ौसी को गलत काम करते दबोच लिया। घर वालों को चकमा देकर आरोपित भाग निकला। स्‍वजन ने पुलिस को सूचित किया। कुछ ही घंटे में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया।

योगेंद्र सिंह परिहार, टीआई

नशे में धुत्त हो कर सब को गालियां दे रहा था

पुलिस ने बताया कि आरोपित पान की दुकान चलाता है। शराब की लत और खराब चाल चलन के कारण कई बार उसके साथ मारपीट की घटना भी हुई है। गत बुधवार को दोपहर भी वह शराब के नशे में धुत्त हो कर सब को गालियां दे रहा था और शाम को उसने इस तरह की घिनौनी घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने संबंधित युवक के विरुद्ध छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे कर दिया है।

Back to top button