CrimeNational

ब्रेकिंग : मर्डर और सुसाइड

पहले हाथ काटा; खून से भरी मांग, फिर खींची सेल्फी और प्रेमिका की हत्या कर
मौत को गले लगाया।

महाराष्ट्र। एक गेस्ट हाउस में हुए मर्डर और सुसाइड मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया हैं। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि एक शख्स ने अपना हाथ काटकर खून से गर्लफ्रेंड की मांग भरी। इसके बाद उसने गर्लफ्रेंड के साथ सेल्फी क्लिक की और फिर हत्या कर दी। ये मामला महाराष्ट्र के कल्याण का है।
नीलम गेस्ट हाउस, कल्याण में अरुण कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को गर्लफ्रेंड की खून से मांग भरने के बाद हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने हाथ काटने में इस्तेमाल हुआ ब्लेड बरामद कर लिया है।
प्रतीकात्मक छायाचित्र
“टीओआई” की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 साल के अरुण कुमार गुप्ता ने अपनी हम उम्र गर्लफ्रेंड प्रतिमा प्रसाद के साथ मौत से पहले सेल्फी क्लिक की थी। फोटो में गर्लफ्रेंड के माथे पर खून के निशान देखे जा सकते हैं।
पुलिस ने कहा है कि अरुण, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला था। 12वीं की पढ़ाई करने के बाद वह अपने पिता को फैमिली बिजनेस में मदद करने लगा था। जबकि अरुण की गर्लफ्रेंड प्रतिमा एक बैंक के लिए काम करती थीं। वह डिस्टेंस एजुकेशन के जरिए एमकॉम की पढ़ाई भी कर रही थी। पुलिस का कहना है कि अजय और प्रतिमा एक साल पहले फेसबुक पर पहली बार मिले थे।
पुलिस ने बताया कि, अरुण ने पिता को बताया था कि वह वाराणसी जा रहा है और कुछ दिन बाहर रहेगा। बनारस से उसने मुंबई की ट्रेन ली थी। कल्याण रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वह प्रतिमा से मिला और शुक्रवार को 1.30 बजे दिन में दोनों नीलम गेस्ट हाउस में पहुंचे और उक्त घटना को अंजाम दे दिया।

साभार :*सूत्र।

Back to top button

You cannot copy content of this page