Crime

निर्माणाधीन इमारत की छत पर झूल रहे बिजली के तारों की चपेट में आया मजदूर, मौत

इमारत की छत हाल ही में ढली थी और मजदूर उसकी सफाई कर रहा था, तभी पास से गुजर रहे बिजली के तारों से उसका शरीर छू गया। इससे उसे करंट का जोरदार झटका लगा और वह छटपटाकर छत से नीचे आ गिरा।

HIGHLIGHTS

  1. मूलत: फतेहपुर, यूपी का रहने वाला था मृतक।
  2. भोपाल में बागसेवनिया इलाके में रहता था।
  3. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंपा शव।

 भोपाल Bhopal Accident News: शहर के बागमुगालिया इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। इमारत की छत हाल ही में ढली थी और मजदूर उसकी सफाई कर रहा था, तभी पास से गुजर रहे बिजली के तारों से उसका शरीर छू गया। इससे छटपटाकर वह नीचे गिरा और बेसुध हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना शुक्रवार की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद मजदूर का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

बागसेनिया थाना पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय प्रकाश कुमार गौतम मूलत: उत्तरप्रदेश के फतेहपुर का रहने वाला था। वह बागसेवनिया इलाके में शनि मंदिर के पास अपने परिवार के साथ रहता था और मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार सुबह वह बागमुगालिया के एक निर्माणाधीन मकान में काम करने गया था। उस मकान की छत के किनारे से बिजली के तार निकले थे।
छत की सफाई के दौरान प्रकाश उनके संपर्क में आ गया और उसे करंट का जोरदार झटका लगा। इससे वह छटपटाकर छत के नीचे भी गिर गया और बेसुध हो गया। अन्य मजदूरों और पड़ोसियों की सहायता से उसे तुरंत एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Back to top button

You cannot copy content of this page