Chhattisgarh

नाबालिग युवती से चार दिनों तक करता रहा शारीरिक शोषण,मुंबई ले जाने का दिया था झांसा! युवक हुआ गिरफ्तार।

HCT:कोरिया। ऐसा पहली बार नही हो रहा कि प्रेम प्रसंग, शादी, नौकरी दिलाने के झांसे में किसी अबला की आबरू लूटी गई हो। ऐसा ही एक मामला कोरिया जिले में देखने को मिला। पुलिस के मुताबिक युवक को मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले से गिरफ्तार किया है।युवक शादी का झांसा देकर नाबालिग का शोषण कर रहा था।

मुखबरी से जानकारी मिलते ही आख़िरकार भालूमाड़ा पुलिस की सहयोग से कोरिया पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर परिजनों को सौंपा दिया।

देखिये क्या कहते है थानाध्यक्ष:-

युवक को नागपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाने क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।युवक की पहचान 21 वर्षीय विजय कुमार चंद्रा के रूप में की गई है। आरोपी ने नाबालिग को मुंबई ले जाने का झांसा देकर अपने गांव ले गया था।जहां 4 दिनों तक उसका शोषण करता रहा।

इधर बेटी के चार दिनों तक घर नहीं आने पर परेशान परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। खोजबीन में पता चला कि आरोपी ने नाबालिग को अपने घर में रखा हुआ है।अंततः पुलिस ने आरोपी को पास्को एक्ट और शारीरिक शोषण के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Back to top button

You cannot copy content of this page