गरियाबन्द। गरियाबन्द जिले में नये शिक्षा सत्र कें आगमन कें साथ शालाओं में बच्चों कें चहल पहल कें साथ शिक्षा सत्र का शुभारंभ हो गया है शासन द्वारा 24-30जून तक सभी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव आयोजित कर बच्चों को नव प्रवेश पर उत्साह वर्धन के साथ अभिनंदन करने का निर्देश मिला है, इसी के तारतम्य में गरियाबन्द जिले के प्राथमिक शाला बिंद्रानवागढ़ में आज बुधवार को शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन रखा गया जिसमें नव प्रवेशी 6 बच्चों को गुलाल लगा कर स्वागत किया गया औऱ शाला के पहली से पांचवीं तक अध्ययनरत सभी बच्चों को निःशुल्क गणवेश, किताब औऱ टाफी बांटकर स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंच श्रीमती सविता प्रधानी ने की इस अवसर पर नये शिक्षा सत्र के लिये शाला प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया औऱ पुनः संतोष नायक को अध्यक्ष मनोनीत किया गया शाला प्रबंधन समिति ने शाला में गुणवत्ता पूर्ण अध्यापन की प्रशंसा कर गुणवता को बेहतर बनाने के लिये शाला स्टाफ की प्रशंसा की औऱ बच्चों पालकों से नियमित अध्ययन हेतु शाला भेजने औऱ निः शुल्क शिक्षा के अधिकार का लाभ देश के नव निहालो को उठाने की अपील की।
इस अवसर पर संस्था के प्रभारी प्रधान पाठक इदरीश ख़ान , श्रीमती सरिता कृष्णनु , श्रीमती सविता प्रधानी पंच, राजेश यादव, संतोष नायक, अध्यक्ष प्रबंधन समिति, श्रीमती तरुलता, मोहर सिंग ठाकुर, संतोष राठौर, शरद यादव सहित पालकगण उपस्थिति रहे ।