Crime

Bhopal News: पारिवारिक समारोह में गए पत्नी और बच्चे, युवक ने घर पर लगाई फांसी

छोटा चंबल इलाके में रहने वाले 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस कारण आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है।

HIGHLIGHTS

  1. सब्जी का ठेला लगाता था मृतक।
  2. आर्थिक रूप से परेशान चल रहा था।
  3. पुलिस मामने की जांच में जुटी है।

 भोपाल। ऐशबाग क्षेत्र के छोटा चंबल में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बुधवार रात की है। स्वजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।

यह है घटनाक्रम
ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार इदरीस कुरैशी (30 वर्ष) पिता नफीस कुरैशी छोटा चंबल में अपने परिवार के साथ रहता था। उसके पत्नी और बच्चे बुधवार शाम को एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे वे घर पहुंचे तो उन्होंने इदरीश को फांसी पर लटका देखा। स्वजन ने इदरीस को फंदे से उतारा और हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्वजनों का कहना है कि इदरीस सब्जी का ठेला लगाने लगाता था और आर्थिक रूप से परेशान रहता था। शंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उसने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ईंटखेड़ी में महिला ने लगाई फांसी

उधर, ईंटखेड़ी थाना इलाके के ग्राम परेवाखेड़ा में बुधवार सुबह नौ बजे 28 वर्षीय संगीता पत्नी रवि बाल्मिकी ने घर में फांसी लगा ली। घटना के समय उसका पति और बच्चे घर के बाहर थे। पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। पति की तरह संगीता सफाई कर्मचारी थी। यह परिवार मूलत: गुना का रहने वाला है। संगीता और रवि की शादी 10 वर्ष पहले हुई थी।

Back to top button

You cannot copy content of this page