Crime

छत्तीसगढ़ के शिक्षक ने साथियों के साथ मिलकर किया महिला के साथ दुष्कर्म

मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। मस्तूरी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की है। महिला ने बताया कि वह अपने मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। पहचान होने के नाते विश्वास कर कार में बैठी महिला उसे क्या पता था कि उसके साथ अप्रिय घटना हो जाएगी। विश्वासघात से महिला सकते में......

HIGHLIGHTS

  1. 30 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना
  2. पहले से ही महिला का परिचित था आरोपित शिक्षक
  3. शिक्षक ने लिफ्ट के बहाने बैठाया अपनी कार में

 बिलासपुर। लिफ्ट देने के बहाने तीन परिचित युवकों ने 30 वर्षीय महिला से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। कल हुई घटना की शिकायत आज पीड़िता ने थाने पहुंचकर की। जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसी दौरान महिला के परिचित का प्रमोद सिंह चंदेल अपनी कार से वहां आया। उसने महिला को छोड़ देने की बात कही। परिचित होने के कारण महिला उनकी कार में बैठ गई। कार में शिक्षक प्रमोद चंदेल और गांव का ही यजवेंद्र चंदेल भी थे। तीनों महिला को लेकर रिस्दा धान मंडी के पास ले गए। वहां पर तीनों ने बारी-बारी से महिला से दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसे लालखदान के पास छोड़कर भाग निकले। रात होने के कारण महिला डरी हुई थी। बाद में उसने घटना की जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद स्वजन के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। टीआइ अवनीश पासवान ने बताया कि तीनों आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है।

 

Back to top button

You cannot copy content of this page