ChhattisgarhPolitics

भाजपा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का जोशिला स्वागत।

पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोज देव ने इंदिरा जी के जयंती पर कंबल बांटने को लेकर उठाया सवाल उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा सरकारी मंच पर इंदिरा जी के जयंती पर कंबल बांटना गलत ……
नगर पंचायत के द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर भी कांग्रेस को घेरा, कहा नगर पंचायत में पंजा छाप का झंडा लगा कर टूर्नामेंट करवाना गलत : मनोज देव।
शेख मक़बूल

सुकमा। भाजपा द्वारा हर जिले में जिला अध्यक्ष का चुनाव करवाया जा रहा है वैसे ही सुकमा जिले में भी कुछ दिन पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष का चुनाव हुए जिसमे हूंगा राम मड़काम को जिला अध्यक्ष बनाया गया था। आज भाजपा जिलाध्यक्ष जिले के कोन्टा पहुँचे थे जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोशिला स्वागत किया; जिसमे पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोज देव के साथ युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पिद्दी, सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मीबाई के साथ कई कार्यकर्ता आये हुए थे, जिसमें कोन्टा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओ ने नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष का जोशिला स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष हूंगा राम मड़काम ने सभा को सम्बोधित करते हुए आरोप लगया। कोन्टा विधायक कवासी लखमा अनपढ़ मंत्री है हूंगा राम ने आरोप लगाते हुए कहा सुकमा जिले के अधिकारियों को लखमा का फोन आने का डर रहता है कही लखमा का फोन न आ जाये और कहे सुकमा में नौकरी करना है तो कमीशन बराबर पहुचाते रहना।

भाजपा जिला अध्यक्ष हूंगा राम ने संगीन आरोप लगाते हुए कहा, कांग्रेस सरकार आने के बाद विकास रुक गया है जल्द कांग्रेस की सरकार की समय खत्म होगा फिर से भाजपा की सरकार आएगी और यहाँ का विकास तेजी से होगा। इस मौके पर कोन्टा मंडल अध्यक्ष एंकटरमन्ना, रेव मुरली, बाबाजी रेड्डी, नरेश कुमार, गंगाछलम, रउफ खान एंव सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button

You cannot copy content of this page