Chhattisgarh

बोहारडीह में मतदाता पुनरीक्षण की महत्ता पर जोर

बालोद: जनपद उपाध्यक्ष ने किया SIR प्रगति का निरीक्षण; अफवाहों को किया खारिज

SIR प्रगति का निरीक्षण एवं जानकारी

गुरुर (बालोद) hct : जिले के गुरुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बोहारडीह में आज मतदाता गहन पुनरीक्षण (Special Summary Revision – SIR) को लेकर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू ने निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान गांव में SIR प्रगति की विस्तार से जानकारी ली।

 

 स्वच्छ लोकतंत्र के लिए SIR का महत्व

इस अवसर पर दुर्गानंद साहू ने SIR के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “SIR कितना महत्वपूर्ण है हमारे लोकतंत्र के लिए, यह अब सबको समझ आ रहा है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छ लोकतंत्र के लिए स्वच्छ मतदान सूची का होना आवश्यक है, तभी हम एक बेहतर देश का निर्माण कर पाएंगे।

नागरिकों से सहभागिता का आह्वान

जनपद उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू ने सभी नागरिकों से जागरूक मतदाता का परिचय देने का आह्वान किया। उन्होंने सभी को प्रेरित किया कि वे गणना पत्रक को तत्काल भरकर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को दें और इस प्रकार लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता दर्ज करवाएँ।

अफवाहों का खंडन और बीजेपी की तैयारी

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू ने इस बात पर जोर दिया कि “विपक्ष SIR की गलत व्याख्या कर रहा है और अफवाहें फैला रहा है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) इन विकृतियों का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी के अफवाहों में न आएं, बल्कि लोकतंत्र के इस पर्व का हिस्सा बनें और स्वच्छ लोकतंत्र के महाकुंभ में डुबकी लगाएँ।

अमीत मंडावी संवाददाता
whatsapp

Back to top button

You cannot copy content of this page