Crime

बिलासपुर के बार में नाचने के दौरान लगा धक्का, चाकू से दो लोगों पर जानलेवा हमला

जरहाभाठा के मंझवापारा में रहने वाले निलेश लहरे ने चाकूबाजी की शिकायत की है। रविवार की रात करीब 10:20 बजे वे अपने दोस्तों राहुल डाहिरे और अमितेश कारे के साथ सिल्वर ओक होटल स्थित बार में गए थे। रात करीब 11 बजे बार में डांस करने के दौरान अभिषेक एंथोनी और उनके साथियों को धक्का लग गया।

HIGHLIGHTS

  1. धक्का लगने की बात को लेकर हुआ विवाद।
  2. युवकों ने मिलकर एक पक्ष की पिटाई की।
  3. घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज।

 बिलासपुर। होटल सिल्वर ओक स्थित बार में देर रात शराब पीकर नाच रहे युवकों के बीच धक्का लगने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दूसरे पक्ष के युवकों ने मिलकर एक पक्ष की पिटाई की। इसी बात को लेकर अभिषेक और उसके साथी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।मना करने पर अभिषेक ने अमितेश पर चाकू से हमला कर दिया। इसे देख राहुल ने बीच-बचाव की कोशिश की।

जिस पर अभिषेक ने उस पर हमला कर दिया। हमले में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

चाकू के हमले से राहुल के सीने और पेट में गंभीर चोटे आई है। वहीं, अमितेश के कमर और पीठ में चोटे आई है। साथियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Back to top button

You cannot copy content of this page