Chhattisgarh

पशुधन विभाग की ‘कैपेसिटी बिल्डिंग’ कार्यशाला सम्पन्न

कोंडागांव में पशु चिकित्सा अधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कौशल उन्मुख प्रशिक्षण सम्पन्न

कोंडागांव hct : पशुधन विकास विभाग जिला कोंडागांव द्वारा आयोजित कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला बुधवार 17 जनवरी को सम्पन्न हुई, जिसकी रिपोर्ट विभाग ने आज साझा की। उल्लेखनीय है कि उप संचालक डॉ. एम.बी. सिंह के निर्देशन और वरिष्ठ अतिरिक्त उप संचालक डॉ. चंद्राकर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में जिले के सभी पशु चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

पारंपरिक विधि से शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ फॉरेस्ट डिपो के ऑक्शन हॉल में पारंपरिक रूप से छत्तीसगढ़ राज्य देवी की पूजा से हुआ। इसके बाद कृषि वैज्ञानिक डॉ. हितेश मिश्रा सहित प्रमुख अधिकारियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसी क्रम में मंच से सभी वरिष्ठ अधिकारियों का औपचारिक अभिभाषण हुआ, जिससे कार्यशाला के उद्देश्य और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से रोशनी पड़ी।

इसे भी पढ़ें > NH-53 हादसा : पिता–बेटे सहित तीन मौत

मार्गदर्शन और प्रशिक्षण सत्र

इसी दौरान डॉ. हितेश मिश्रा ने कार्यशाला का उद्घोषण करते हुए प्रतिभागियों को नवीन तकनीकों और फील्ड स्तर की चुनौतियों पर मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही राज्य शासन द्वारा प्रकाशित गोधन संबंधी संदर्भ पुस्तक भी प्रदाय की गई, ताकि अधिकारी मैदानी कार्य में तथ्यपरक और अद्यतन जानकारी के साथ प्रभावी भूमिका निभा सकें।

kondagaon-pashudhan-vibhag-capacity-building-workshopधन्यवाद एवं समापन

कार्यक्रम के अंत में उप प्रांता अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव और जिला अध्यक्ष राधेश्याम ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएँ पशुधन सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

अधिकारियों की पूर्ण उपस्थिति

जिले के सभी पशु चिकित्सा अधिकारी—जिनमें दुर्गा प्रसाद, संतोष मरकाम, आलोक नेताम, भोला ठाकुर, एस.एस. नेताम, एम.एस. ध्रुव, गिरिजा शंकर, मलती नेताम, गौ कुमारी, सुभद्रा मरकाम, अश्विन, इंद्रजीत पांडेय, मनीषा साहू, रेवती मरकाम, दीपक पांडेय, दीपेश विश्वश, बिरजू कचलाम, सदानंद शहाना, वारिश नंद—मौजूद रहे।

लिपिकीय और सहायक स्टाफ की उपस्थिति

इसके अलावा लिपिक वर्ग से के.के. उइके, मनीष नेताम, राणा तथा चतुर्थ वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश देवांगन सहित विभाग के सभी अधिकारी–कर्मचारी मौजूद रहे, जिनकी सहभागिता से कार्यक्रम सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ।

whatsapp

Back to top button