Chhattisgarh

बिग ब्रेकिंग : कोरोना के मरीजों की संख्या अब घटकर हुए दो, एक और मरीज हुआ डिस्चार्ज। इस जिले के दो मरीज का चल रहा अभी भी इलाज…, देखिए वीडियो…

HCT:रायपुर। प्रदेश में अब तक कोरोना के 1949 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 1888 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 10 की पॉजिटिव आई है। शेष 51 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 8 मरीजों को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। 2 मरीजों का उपचार जारी है।

राजनांदगांव में भर्ती एक और मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया। दोनों टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आया है। मरीज के स्वास्थ्य में भी सुधार है। मरीज को आज ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। हालाँकि मरीज को 14 दिन परिवार से अलग रहना होगा। बता दें कि आज ही तीन और मरीजों को हॉस्पिटल से छुट्टी मिली है।अब सिर्फ कोरबा से आए हुए 2 मरीजों का उपचार जारी है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने इस सम्बन्ध में क्या कहा देखिए :-

hct

https://chat.whatsapp.com/LG7AnYeyxJnCNvRAdKB1bH

Back to top button

You cannot copy content of this page