Crime

देवास में शादीशुदा मुस्लिम युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

महिला ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपित युवक ने इन्कार कर दिया। उसने महिला को बताया कि वह तो पहले से शादीशुदा है। इसके बाद उसने महिला से बात भी करना बंद कर दी। वह आठ महीने से महिला का शोषण कर रहा था।

HighLights

  1. महिला अपने पति से अलग देवास में रह रही थी।
  2. आरोपित की जनवरी में हुई महिला से पहचान।
  3. बीएनपी पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार।

 देवास (Dewas News)। देवास शहर के बाहर उज्जैन रोड क्षेत्र की एक कॉलोनी में पति से अलग रहने वाली महिला को शादी का झांसा देकर एक मुस्लिम युवक ने दुष्कर्म किया। उसने महिला यह बात छुपाई की वह पहले से शादीशुदा है।

पिछले करीब 8 महीने से वो महिला के संपर्क में था, जब महिला ने शादी की बात की तो युवक ने कहा वो पहले से शादीशुदा है और शादी नहीं करेगा। इसके बाद उसने बात करना भी बंद कर दी। तब महिला ने बीएनपी थाने में शिकायत की। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मकान में लाइट फिटिंग का काम करने पहुंचा था

बीएनपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित भूरा शेख निवासी पिपलोदा द्वारकाधीश जिला उज्जैन लाइट फिटिंग का काम करता है। देवास में शहर से बाहर उज्जैन रोड स्थित एक कॉलोनी के एक मकान में लाइट फिटिंग का काम जनवरी माह में कर रहा था। इसी दौरान महिला से उसका संपर्क हुआ।

बाद में आरोपित ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद बीएनपी पुलिस ने बुधवार देर रात करीब पौने दो बजे केस दर्ज किया। टीआई अमित सोलंकी ने बताया आरोपित भूरा को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक आरोपित ने जनवरी महीने में महिला से संपर्क में आने के बाद यह जान लिया था कि वह पति से अलग रहती है। इसके बाद वो उससे लगातार बात करने लगा और अपने जाल में फंसा लिया। इस दौरान उससे शादी करने की बात करने लगा। महिला उसकी बातों में आ गई।

 

Back to top button

You cannot copy content of this page