Crime

दतिया के ग्राम दोहर में विवाहिता की गला रेतकर हत्या

दतिया के दोहर गांव में घर में एक महिला की गला रेत कर हत्‍या कर दी गई। घटना के समय महिला घर में बच्‍चाें के साथ थी। घटना का पता सुबह पति व ससुर के घर पहुंचने पर चला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

HIGHLIGHTS

  1. घर पर बच्चों के साथ अकेली थी महिला
  2. सुबह पति व ससुर के घर पहुंचने पर पता
  3. अभी तक आरोपित अज्ञात व कारण का भी पता नहीं

दतिया । इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम दोहर में सोमवार रात अज्ञात व्यक्ति ने एक विवाहिता की उसके घर में ही गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के समय विवाहित घर में अकेली अपने बच्चों के साथ थी। सुबह जब उसके ससुर और पति घर पहुंचे तब मामले का खुलासा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम दोहर निवासी पूजा कुशवाहा सोमवार रात अपने घर पर बच्चों के साथ थी । इस दौरान उसका ससुर गोविंद दास कुशवाहा खेत पर था। जबकि महिला का पति दतिया आया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन कर सुराग जुटाए। फिलहाल हत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस हत्या के इस मामले में कई एंगलों पर जांच कर रही है। साथ ही परिवार सहित अन्य लोगों को भी संदेह के दायरे में लिया है।

Back to top button

You cannot copy content of this page