Crime

एक अक्टूबर से लापता युवक का शव तालाब में मिला … आखिरी बार दोस्तों के साथ दिखा था, शरीर पर चोट के निशान

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर के कटंगी के थूआ पड़रिया के तालाब में बेटे का शव देख स्‍वजनों की चीख निकल गई। बुधवार की सुबह बदबू आने पर ग्रामीणों ने शव उतराते देखा तो पुलिस को बताया। पिता पूरन सिंह लोधी ने बताया कि अरुण रोजाना रात को घूमने निकलता था, एक घंटे में घर वापस भी आ जाता था, पर अक्टूबर को घर से जाने के बाद वापस नहीं लौटा।

HIGHLIGHTS

  1. रात 8 बजे खाना खाने के बाद टहलने निकला था।
  2. स्‍वजनों ने पुलिस से कहा -हमें हत्या की आशंका है।
  3. प्रज्ञा धाम कालेज में बीए की पढ़ाई कर रहा था।

जबलपुर (Jabalpur Crime)। कटंगी थाना क्षेत्र के थूआ पड़रिया गांव के तालाब में एक युवक का शव मिला। युवक पिछले नौ दिन से लापता था जिसकी स्वजन ने एक अक्टूबर को कटंगी थाने में गुम इंसान की सूचना भी दर्ज करवाई थी। बुधवार की सुबह तालाब के आसपास बदबू आने पर ग्रामीणों ने शव को उतराते देखा। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद शव को पीएम के पाटन स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

आखिरी बार अपने दो दोस्तों के साथ दिखा था

कटंगी थाना पुलिस के मुताबिक थूआ पड़रिया गांव में रहने वाले अरुण सिंह लोधी (20) का शव तालाब में मिला। एक अक्टूबर से लापता था। जिसकी रिपोर्ट कटंगी थाने में दर्ज थी। पुलिस लगातार युवक की तलाश कर रही थी। बुधवार सुबह तालाब के नजदीक से गुजर रहे ग्रामीण ने तालाब से बदबू आने की सूचना दी। आखिरी बार अपने दो दोस्तों के साथ दिखा था। अरुण के शरीर पर चोट के निशान भी नजर आ रहे हैं।

रात 8 बजे खाना खाने के बाद टहलने निकला था

अरूण सिंह लोधी कटंगी के प्रज्ञा धाम कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह पिछले एक अक्टूबर की रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद टहलने निकला था। देर रात तक वापस घर नहीं लौटने पर स्वजन ने उसकी तलाश करने लगे।

पिता बोले-एक घंटे में घर वापस भी आ जाता था

पिता पूरन सिंह लोधी ने बताया कि अरुण रोजाना रात को घूमने निकलता था, और एक घंटे में घर वापस भी आ जाता था, पर अक्टूबर को घर से जाने के बाद वापस नहीं लौटा। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक अरुण आखिरी बार को गांव के ही आनंद ठाकुर और राघवेंद्र ठाकुर के साथ देखा गया था। स्वजन का छात्र के साथ किसी तरह की घटना होने की आशंका है। अब पुलिस अरूण के दोस्तों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

Back to top button

You cannot copy content of this page