Crime

आखिरी बार दोस्तों के साथ दिखा था… एक अक्टूबर से लापता युवक का शव तालाब में मिला, शरीर पर थे चोट के निशान

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर के कटंगी के थूआ पड़रिया के तालाब में बेटे का शव देख स्‍वजनों की चीख निकल गई। बुधवार की सुबह बदबू आने पर ग्रामीणों ने शव उतराते देखा तो पुलिस को बताया। पिता पूरन सिंह लोधी ने बताया कि अरुण रोज रात को घूमने निकलता था। मगर, एक अक्टूबर को घर से जाने के बाद वापस नहीं लौटा।

HighLights

  1. प्रज्ञा धाम कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहा था।
  2. रात 8 बजे खाना खाने के बाद टहलने निकला था।
  3. स्‍वजनों ने पुलिस से कहा- हमें हत्या की आशंका है।

जबलपुर (Jabalpur Crime)। कटंगी थाना क्षेत्र के थूआ पड़रिया गांव के तालाब में 20 साल के एक युवक का शव मिला। वह पिछले नौ दिन से लापता था, जिसकी कटंगी थाने में एक अक्टूबर को स्वजन ने गुमशुदगी की सूचना भी दर्ज करवाई थी।

बुधवार की सुबह तालाब के आसपास बदबू आने पर ग्रामीण वहां पहुंचे, तो उन्होंने शव को उतराते देखा। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद शव को पीएम के पाटन स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

आखिरी बार अपने दो दोस्तों के साथ दिखा था

कटंगी थाना पुलिस के मुताबिक थूआ पड़रिया गांव में रहने वाला 20 साल के अरुण सिंह लोधी का शव तालाब में मिला। एक अक्टूबर को लापता होने के बाद से पुलिस लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई थी।

बुधवार सुबह तालाब के नजदीक से गुजर रहे ग्रामीण ने तालाब से बदबू आने की सूचना दी। आखिरी बार अपने दो दोस्तों के साथ दिखा था। अरुण के शरीर पर चोट के निशान भी नजर आ रहे हैं।

रात 8 बजे खाना खाने के बाद टहलने निकला था

अरुण सिंह लोधी कटंगी के प्रज्ञा धाम कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह पिछले एक अक्टूबर की रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद टहलने निकला था। देर रात तक वापस घर नहीं लौटने पर स्वजन ने उसकी तलाश करने लगे।

पिता बोले-एक घंटे में घर वापस भी आ जाता था

पिता पूरन सिंह लोधी ने बताया कि अरुण रोजाना रात को घूमने निकलता था। आमतौर पर वह एक घंटे में घर वापस भी आ जाता था, पर अक्टूबर को घर से जाने के बाद वापस नहीं लौटा।

ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक अरुण आखिरी बार को गांव के ही आनंद ठाकुर और राघवेंद्र ठाकुर के साथ देखा गया था। स्वजनों को आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। अब पुलिस अरुण के दोस्तों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

Back to top button

You cannot copy content of this page