Crime

नानी, पापा ने मम्‍मी को पिला दिया फिनाइल

12 साल की बच्‍ची ने बताई पिता की करतूत...

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। जहां एक शादीशुदा पुरुष का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था। जब पत्नी को इस बात की जानकारी लगी तो फिनालय पिला दिया।
HIGHLIGHTS
  1. पत्नी ने एक्स्ट्रा मैरियल अफेयर पर आपत्ति जताई।
  2. संतोष की दो बेटियां मां को बचाने के लिए आई थी।
  3. बेहोश होने तक पत्नी को पीटा और फिनायल पिला दिया।

ब्यूरो, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक विवाहित शख्स का दूसरी महिला से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। जब इसकी जानकारी उसकी पत्नी को मिली तो विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया की युवक ने पत्नी को जमकर पीट दिया। महिला बेहोश हुई तो मुंह पकड़कर जबरस्ती फिनालय पिला दिया। जब दो बेटियां मां को बचाने पहुंची तो आरोपी ने उनको भी मारा।

पिछले साल हुई थी महिला से दोस्ती

जानकारी के अनुसार, तालकटोरा के रहने वाले संतोष यादव का विवाह कुछ वर्ष पहले हुआ था। शादी के कुछ साल तक सब कुछ अच्छा चला, लेकिन पिछले साल संतोष की एक युवती से दोस्ती हो गई। युवक गाड़ियां खरीदने-बेचने का काम करता है। संतोष और महिला के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगी।

पत्नी ने पुलिस से की थी शिकायत

जब संतोष की पत्नी को उसकी जानकारी मिली तो उसने विरोध किया। इस पर युवक ने मारपीट की। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से भी थी, लेकिन संतोष ने पारिवारिक विवाद कहकर पुलिस के सामने माफी मांगकर सुलक कर लिया था।

पत्नी ने किया विरोध तो बेहरमी से पीटा

इस बार आरोपी की पत्नी ने अवैध संबंध को लेकर विरोध किया। इस पर संतष आग बबूला हो गया और पत्नी को बेरहमी से पीटा। इससे वह बेहोश हो गई। पति ने पत्नी को जान से मारने के लिए फिनायल पिला दिया।

संतोषकी 12 साल की बेटी ने नानी को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मायके वाले तत्काल पहुंचे और महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button

You cannot copy content of this page