ChhattisgarhCrime

अपने ही माँ की हत्या कर किया रक्तपान और करने को था मांसभक्षण।

*उपेंद्र डनसेना
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी बेटे ने पहले तो अपनी मां की बेदर्दी से हत्या कर दी और उसके बाद उसके मांस को खाने का प्रयास किया। यही नहीं आरोपी युवक ने अपनी मां के खून का रक्तपान कर लिया। दिल-दहलाने वाले घटना खरसिया विधान सभा क्षेत्र ग्राम बोटलदा का है, जो आमतौर पर हॉरर कहानियों में पढ़ने को मिलता है।
आरोपी को नरभक्षी जैसी हरकत करते देख पड़ोसियों ने कुछ अनहोनी का शक होने पर पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी।
पुलिस मौके पर पहुंची तो वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने पाया कि कमरे में दीवार पर खून के छींटे और थाली में मांस रखा था। बहरहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त किया गया।
जानकारी के अनुसार खरसिया विधान सभा छेत्र ग्राम बोटलदा में आरोपी सीताराम उरांव अपनी मां फूलोबाई के साथ रहता है। दोपहर को आरोपी सीताराम की अपनी मां के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। दोनों के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि आरोपी बेटे ने गुस्से में अपने मां की बेरहमी से हत्या कर दिया और खून पीने लगा। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद लाश का टांगी से टुकड़े टुकड़े कर मांस खाने के भी प्रयास किया। घटना स्थल से खरसिया थाने की पुलिस टीम ने लाश के टुकड़े भी किये बरामद।

Back to top button

You cannot copy content of this page